मोहब्बत का गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मोहब्बत का गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 20 मई 2021

प्रेम और एहसास का गीत | जीवन का संगीत |

शब्द-शब्द के मोती चुन कर,

तेरे खातिर गीत लिखे हैं |

महक रही मन की फुलवारी,

जीवन का संगीत लिखे हैं |



अक्षर अक्षर दीप जलाकर,

 इस सुर का संधान किया है |

जीवन के इस महाग्रंथ का,

हमने तुमको दान किया है |


अपने दिल के एहसासों से,

तेरे दिल की प्रीत लिखे हैं |

वह कर ही मन की फुलवारी,

जीवन का संगीत लिखे हैं |


नफरत की मंजर फायदे हैं,

अब हर और उदासी है |

प्रेम का दरिया सिकुड़ गया है,

आंखें प्यासी प्यासी हैं  |


प्रतिशोधो की अग्नि बुझा कर, 

दिल की दिल से जीत लिखे हैं |

महक रहिमन की फुलवारी,

जीवन का संगीत लिखे हैं |


All rights reserved@kavishivallahabadi

Mob-7398328084